पीढ़ियों से चली आ रही रसोई की परंपरा
Zaffran Mahal होटल राजमहल के आंगन में बसा एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहाँ राजस्थानी शाही रसोई की रेसिपीज़ आज भी वैसी ही पकाई जाती हैं जैसी सदियों पहले महलों में बनती थीं — मिट्टी के बर्तनों में, धीमी आंच पर, असली मसालों के साथ।
हमारे शेफ परिवार तीन पीढ़ियों से यही ज़ायका संजोए हुए हैं, और अब इसे आपकी थाली तक पहुँचा रहे हैं।